नैनीताल में महिला पर्यटक से दुष्कर्म का प्रयास: रास्ता बदल सुनसान सड़क पर ले गया टैक्सी चालक, 10 घंटे में आरोपी गिरफ्तार

5 मार्च 2026 को दिल्ली से एक महिला पर्यटक घूमने के लिए नैनीताल आ रही थी. वह बस के माध्यम से पहले देहरादून और फिर हल्द्वानी पहुंची. इसके बाद ऑटो से काठगोदाम आई और वहां से नैनीताल जाने के लिए एक टैक्सी किराए पर ली. आरोप है कि रात करीब 1:30 बजे जब टैक्सी बल्दियाखान के पास पहुंची तो चालक ने नैनीताल जाने के बजाय वाहन को पटवाडांगर की सुनसान सड़क की ओर मोड़ दिया. 

by Unfiltered Uttarakhand Desk
125 views

नैनीताल. उत्तराखंड की मशहूर पर्यटन नगरी नैनीताल में महिला पर्यटक से दुष्कर्म के प्रयास और लूटपाट का मामला सामने आया है. पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी टैक्सी चालक को महज 10 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया. जानकारी के अनुसार, 5 मार्च 2026 को दिल्ली से एक महिला पर्यटक घूमने के लिए नैनीताल आ रही थी. वह बस के माध्यम से पहले देहरादून और फिर हल्द्वानी पहुंची. इसके बाद ऑटो से काठगोदाम आई और वहां से नैनीताल जाने के लिए एक टैक्सी किराए पर ली. आरोप है कि रात करीब 1:30 बजे जब टैक्सी बल्दियाखान के पास पहुंची तो चालक ने नैनीताल जाने के बजाय वाहन को पटवाडांगर की सुनसान सड़क की ओर मोड़ दिया.

 

महिला के विरोध करने पर चालक ने गाड़ी रोककर उसके साथ बदसलूकी और मारपीट की तथा दुष्कर्म का प्रयास किया. आरोप है कि आरोपी ने महिला का मोबाइल फोन भी छीन लिया ताकि वह किसी को सूचना न दे सके. किसी तरह महिला ने वहां से भागकर खुद को बचाया और पूरी रात कलमट में छिपकर बिताई. अगले दिन 6 मार्च की सुबह स्थानीय लोगों की मदद से महिला ने पुलिस को सूचना दी.

 

आरोपी को किया गया गिरफ्तार

सूचना मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए. पीड़िता की तहरीर के आधार पर थाना तल्लीताल में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई. मामले की गंभीरता को देखते हुए डॉ. मंजूनाथ टी. सी. ने एसपी सिटी डॉ. जगदीश चंद्र को आरोपी की जल्द गिरफ्तारी के निर्देश दिए. इसके बाद थानाध्यक्ष तल्लीताल मनोज सिंह नयाल के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई. पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, वाहन संख्या UK04TB 5500 (वैगनआर) और जीपीएस सिस्टम की मदद से जांच करते हुए आरोपी दीपक सिंह बोरा (39), निवासी गुजरीड़ा फतेहपुर, थाना मुखानी को पाइन्स-भवाली रोड से गिरफ्तार कर लिया. आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने पीड़िता का मोबाइल फोन (Vivo Y100) भी बरामद कर लिया है और घटना में प्रयुक्त वाहन को कब्जे में ले लिया है. एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने कहा कि नैनीताल में पर्यटकों और महिलाओं की सुरक्षा पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है. उन्होंने कहा कि इस तरह के अपराध करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

You may also like

उत्तराखंड की हर छोटी-बड़ी खबर की कोरी तस्वीर से आपको रूबरू कराना ही ‘अनफिल्टर्ड उत्तराखंड’ का मकसद है. हम अपने पाठकों और दर्शकों तक निष्पक्ष और सटीक खबरें पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं. सही फैक्ट्स के साथ दुरुस्त रिपोर्टिंग के माध्यम से ही हम आपका भरोसा जीत और कायम रख सकते हैं. अपने साथ से हमारे इस छोटे से कदम को आगे बढ़ाने के लिए आपका अग्रिम धन्यवाद.

© 2026 – Unfiltered Uttarakhand.
Website Developed & Maintained by Shrnkify

Unfiltered Uttarakhand | उत्तराखंड की निष्पक्ष और सटीक ताज़ा खबरें
उत्तराखंड की हर छोटी-बड़ी खबर की कोरी तस्वीर। 'अनफिल्टर्ड उत्तराखंड' आपको देता है सही फैक्ट्स और दुरुस्त रिपोर्टिंग। निष्पक्ष समाचारों के लिए हमसे जुड़ें।