Nainital News: चोरी करने घुसा चोर, सामान नहीं मिला तो किचन में खोल ली शराब; नशे में सोता मिला

शहर के अयारपाटा क्षेत्र में एक युवक रात के अंधेरे में चोरी के इरादे से एक होमस्टे में घुस गया, लेकिन उसकी चोरी आखिरकार नशे की पार्टी में बदल गई. जानकारी के अनुसार, रात करीब 12:30 बजे एक युवक ‘मिशन चोरी’ पर निकला और अयारपाटा स्थित एक होमस्टे का ताला तोड़कर अंदर घुस गया. युवक ने घर के अंदर पहुंचकर एक-एक कर सभी कमरों की तलाशी ली. उसने अलमारियां और दराज भी खंगालीं, लेकिन किस्मत उसके साथ नहीं थी और उसे कोई कीमती सामान हाथ नहीं लगा. 

by Unfiltered Uttarakhand Desk
125 views

नैनीताल. होली के त्योहार के बीच सरोवर नगरी नैनीताल में एक अजीबोगरीब चोरी का मामला सामने आया है, जिसने लोगों को हैरान भी किया और हंसी का कारण भी बना दिया. शहर के अयारपाटा क्षेत्र में एक युवक रात के अंधेरे में चोरी के इरादे से एक होमस्टे में घुस गया, लेकिन उसकी चोरी आखिरकार नशे की पार्टी में बदल गई. जानकारी के अनुसार, रात करीब 12:30 बजे एक युवक ‘मिशन चोरी’ पर निकला और अयारपाटा स्थित एक होमस्टे का ताला तोड़कर अंदर घुस गया. युवक ने घर के अंदर पहुंचकर एक-एक कर सभी कमरों की तलाशी ली. उसने अलमारियां और दराज भी खंगालीं, लेकिन किस्मत उसके साथ नहीं थी और उसे कोई कीमती सामान हाथ नहीं लगा.

 

काफी देर तक तलाश करने के बाद युवक किचन में पहुंचा, जहां उसे शराब की एक बोतल दिखाई दी. बस फिर क्या था, चोरी का इरादा उसके दिमाग से पूरी तरह उतर गया. युवक ने वहीं गिलास में शराब डालकर आराम से पीना शुरू कर दिया. बताया जा रहा है कि उसने जमकर शराब पी और अकेले ही पार्टी कर डाली.

 

हिरासत में लिया गया युवक

नशा चढ़ने के बाद युवक होमस्टे के अंदर ही अचेत अवस्था में सो गया. सुबह जब होमस्टे के मालिक और कर्मचारी मौके पर पहुंचे तो दरवाजा खुला देखकर हैरान रह गए. अंदर जाकर देखा तो एक अनजान युवक गहरी नींद में सो रहा था. जब लोगों ने उसे जगाने की कोशिश की तो वह गाली-गलौज करने लगा. इसके बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी और युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को हिरासत में ले लिया.

 

नशे का आदि है युवक

मामले में पुलिस ने बताया कि पकड़ा गया युवक मल्लीताल क्षेत्र के स्ट्रॉबेरी लॉज का रहने वाला 33 वर्षीय राकेश कुमार है. पूछताछ में सामने आया कि वह बेरोजगार है और नशे का आदी भी है. पुलिस ने उसके खिलाफ पुलिस एक्ट के तहत चालान करते हुए उसे नशा मुक्ति केंद्र भेज दिया है. यह अनोखा मामला पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है और लोग इसे होली का सबसे अजीब चोरी का किस्सा बता रहे हैं.

You may also like

उत्तराखंड की हर छोटी-बड़ी खबर की कोरी तस्वीर से आपको रूबरू कराना ही ‘अनफिल्टर्ड उत्तराखंड’ का मकसद है. हम अपने पाठकों और दर्शकों तक निष्पक्ष और सटीक खबरें पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं. सही फैक्ट्स के साथ दुरुस्त रिपोर्टिंग के माध्यम से ही हम आपका भरोसा जीत और कायम रख सकते हैं. अपने साथ से हमारे इस छोटे से कदम को आगे बढ़ाने के लिए आपका अग्रिम धन्यवाद.

© 2026 – Unfiltered Uttarakhand.
Website Developed & Maintained by Shrnkify

Unfiltered Uttarakhand | उत्तराखंड की निष्पक्ष और सटीक ताज़ा खबरें
उत्तराखंड की हर छोटी-बड़ी खबर की कोरी तस्वीर। 'अनफिल्टर्ड उत्तराखंड' आपको देता है सही फैक्ट्स और दुरुस्त रिपोर्टिंग। निष्पक्ष समाचारों के लिए हमसे जुड़ें।