मुलायम सिंह यादव के बेटे प्रतीक यादव का निधन, अस्पताल लाने से पहले हो गई थी मौत!

Prateek Yadav death, Prateek Yadav aparna yadav, Mulayam Singh Yadav son Prateek Yadav, Prateek Yadav wife, Prateek Yadav photo, unfiltered uttarakhand, uttarakhand news, up news

लखनऊ. समाजवादी पार्टी के संस्थापक और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के बेटे प्रतीक यादव (Prateek Yadav Death Cause) का आज (बुधवार) सुबह निधन हो गया. अचानक तबीयत बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. अस्पताल के निदेशक डॉ जीपी गुप्ता ने उनके निधन की पुष्टि की है. मिली जानकारी के अनुसार, देर रात से ही प्रतीक की तबीयत खराब होने लगी थी. शुरुआत में उन्हें हल्की परेशानी महसूस हुई. जिसके बाद उनकी हालत तेजी से बिगड़ने लगी. आज सुबह करीब 6 बजे उन्हें सिविल अस्पताल लाया गया लेकिन उससे पहले ही उनकी मौत हो चुकी थी. फिलहाल मौत का कारण स्पष्ट नहीं है. सुबह 10 बजे पोस्टमार्टम शुरू होगा. पीएम रिपोर्ट से मौत की वजह का पता चल सकेगा.

प्रतीक यादव के निधन की खबर मिलते ही राजनीतिक और सामाजिक जगत में शोक की लहर दौड़ गई. उनके लखनऊ स्थित निवास पर नेताओं, करीबी लोगों और परिचितों का पहुंचना शुरू हो गया है. हर कोई प्रतीक के निधन से हैरान है.

राजनीति में सक्रिय पत्नी अपर्णा यादव
प्रतीक यादव की उम्र लगभग 38 साल थी. वह मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी साधना गुप्ता के बेटे थे. वह अपने सौतेले भाई अखिलेश यादव की तरह राजनीति में सक्रिय नहीं थे लेकिन उनकी पत्नी अपर्णा यादव राजनीतिक रूप से बहुत एक्टिव हैं. वह बीजेपी की तेजतर्रार नेता हैं. वर्तमान में वह उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष हैं. प्रतीक का अखिलेश यादव के साथ रिश्ता बहुत अच्छा था.

फिटनेस फ्रीक थे प्रतीक यादव
प्रतीक यादव फिटनेस फ्रीक थे. पशुओं से उन्हें खासा लगाव था और वह सामाजिक कार्यों के लिए भी खूब जाने जाते थे. वह लखनऊ में फिटनेस प्लैनेट नाम से जिम चलाते थे. इसके साथ ही वह जीव आश्रय नाम से एक संस्था भी चलाते थे, जो स्ट्रीट डॉग्स के रेस्क्यू, इलाज, देखभाल और भोजन आदि की व्यवस्था करती है. फिटनेस और पशु सेवा के क्षेत्र में प्रतीक की सक्रिय भूमिका को लेकर उन्हें खास पहचान मिली हुई थी.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement