नैनीताल वालों के लिए बड़ी खबर, कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज…जानें वजह

नैनीताल. उत्तराखंड के नैनीताल नगर में होने वाले ऐतिहासिक श्री नंदा देवी महोत्सव का विधिवत समापन 23 सितंबर 2026 को भव्य शोभायात्रा और मां नंदा-सुनंदा के डोला विसर्जन कार्यक्रम के साथ किया जाएगा. इसके अलावा परगना नैनीताल के भवाली और भीमताल नगर क्षेत्र में भी डोला विसर्जन कार्यक्रम प्रस्तावित हैं.

धार्मिक आयोजनों के मद्देनजर नैनीताल, भवाली और भीमताल नगर क्षेत्रों में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और पर्यटकों के पहुंचने की संभावना है, जिससे इन क्षेत्रों में यातायात व्यवस्था प्रभावित होने की पूरी संभावना बनी रहेगी.

छात्र-छात्राओं की सुरक्षा और सुगम आवागमन को ध्यान में रखते हुए नैनीताल, भवाली और भीमताल नगर क्षेत्र के अंतर्गत संचालित समस्त शासकीय, अशासकीय, गैर-सरकारी (निजी) विद्यालयों और विश्वविद्यालयों में दिनांक 23 सितंबर 2026 को एक दिवसीय अवकाश घोषित किया गया है.

नैनीताल के जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने मुख्य शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया कि आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराया जाए और अनुपालन न करने वालों के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई अमल में लाई जाए.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement