Uttarakhand Minister Allowance: उत्तराखंड के मंत्रियों को सौगात, यात्रा भत्ते में अब मिलेंगे 90 हजार

Dehradun News: आदेश के अनुसार मुख्यमंत्री, राज्यमंत्री और उप-मंत्री सहित मंत्रिमंडल के सभी सदस्य राज्य और देश के भीतर अपने पदेन दायित्वों के निर्वहन के दौरान की गई यात्राओं पर अब प्रति माह अधिकतम 90 हजार रुपये तक खर्च कर सकेंगे.

by Unfiltered Uttarakhand Desk
40 views

देहरादून. उत्तराखंड सरकार ने मंत्रियों के यात्रा भत्ते में बढ़ोतरी की है. अब मंत्रियों को हर महीने यात्रा व्यय के रूप में 60 हजार रुपये के बदले 90 हजार रुपये तक मिलेंगे. इस संबंध में विभाग द्वारा आदेश जारी कर दिया गया है. राज्य सरकार ने इससे पहले जनप्रतिनिधियों और दायित्वधारियों के वेतन-भत्तों में बढ़ोतरी की थी. अगस्त 2024 में उत्तराखंड राज्य विधानसभा द्वारा पारित संशोधन विधेयक के बाद विधायकों के वेतन-भत्तों को बढ़ाकर करीब चार लाख रुपये प्रति माह किया गया था.

इस आदेश से पहले विधायकों को वेतन-भत्तों समेत करीब 2.90 लाख रुपये प्रति माह मिलते थे. बीते बुधवार मंत्रिमंडल की बैठक हुई थी. बताया जा रहा है कि कैबिनेट बैठक में यात्रा भत्ते को बढ़ाने के संबंध में चर्चा हुई थी. जिसके बाद इससे जुड़ा आदेश जारी कर दिया गया.

देशभर में कर सकते हैं यात्रा
आदेश के अनुसार मुख्यमंत्री, राज्यमंत्री और उप-मंत्री सहित मंत्रिमंडल के सभी सदस्य उत्तराखंड और देश के भीतर अपने पदेन दायित्वों के निर्वहन के दौरान की गई यात्राओं पर अब प्रति माह अधिकतम 90 हजार रुपये तक व्यय कर सकेंगे. इस तरह प्रति माह 30 हजार रुपये की बढ़ोतरी की गई है. यह निर्णय 29 जनवरी 2026 को जारी की गई अधिसूचना के माध्यम से लागू किया गया है.

दायित्वधारियों के मानदेय में बढ़ोतरी
बताते चलें कि साल 2023 में धामी सरकार ने दायित्वधारियों के मानदेय में भी बढ़ोतरी की थी. तब राज्य सरकार ने उनके मानदेय में करीब 45 हजार रुपये बढ़ाए थे. वहीं पिछले साल सरकार ने पूर्व विधायकों की पेंशन में भी बढ़ोतरी की थी.

You may also like

उत्तराखंड की हर छोटी-बड़ी खबर की कोरी तस्वीर से आपको रूबरू कराना ही ‘अनफिल्टर्ड उत्तराखंड’ का मकसद है. हम अपने पाठकों और दर्शकों तक निष्पक्ष और सटीक खबरें पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं. सही फैक्ट्स के साथ दुरुस्त रिपोर्टिंग के माध्यम से ही हम आपका भरोसा जीत और कायम रख सकते हैं. अपने साथ से हमारे इस छोटे से कदम को आगे बढ़ाने के लिए आपका अग्रिम धन्यवाद.

© 2026 – Unfiltered Uttarakhand.
Website Developed & Maintained by Shrnkify

Unfiltered Uttarakhand | उत्तराखंड की निष्पक्ष और सटीक ताज़ा खबरें
उत्तराखंड की हर छोटी-बड़ी खबर की कोरी तस्वीर। 'अनफिल्टर्ड उत्तराखंड' आपको देता है सही फैक्ट्स और दुरुस्त रिपोर्टिंग। निष्पक्ष समाचारों के लिए हमसे जुड़ें।