मंत्री सतपाल महाराज ने लॉन्च किया ‘गोदान’ का टीजर, 6 फरवरी को रिलीज होगी फिल्म

godaan film, Dehradun News, satpal maharaj, unfiltered Uttarakhand news, Uttarakhand films

देहरादून. उत्तराखंड के पर्यटन और संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने गुरुवार को गोदान फिल्म का टीजर, सॉन्ग और पोस्टर लॉन्च किया. कार्यक्रम का आयोजन राजधानी देहरादून में सुभाष रोड स्थित उनके कैंप कार्यालय में किया गया. मंत्री ने इस मौके पर कहा कि गौमाता में सनातन की आत्मा बसती है. कामधेनु इंटरनेशनल प्रोडक्शन के बैनर तले बनी फीचर फिल्म गोदान के टीजर, पोस्टर और गीतों का उन्होंने विमोचन किया. यह फिल्म केवल मनोरंजन नहीं बल्कि हमारी गौरवशाली सनातन संस्कृति और गौमाता के वैज्ञानिक और आध्यात्मिक महत्व को समाज के सामने लाने का एक स्तुत्य प्रयास है.

मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि उन्हें पूरा भरोसा है कि उत्तराखंड की हसीन वादियों और अलग-अलग तीर्थों में शूट की गई यह फिल्म युवाओं को अपनी जड़ों से जोड़ने में सफल होगी. आज के समय में बॉलीवुड में बदलाव देखने को मिल रहा है. अब फिल्में सिर्फ पारंपरिक कहानियों तक सीमित नहीं रह गई हैं बल्कि सामाजिक मुद्दों और अन्य अहम विषयों पर भी बन रही हैं. इस फिल्म को बनाने के लिए निर्देशक विनोद चौधरी और पूरी टीम को इस शानदार पहल के लिए बधाई और शुभकामनाएं.

6 फरवरी को रिलीज होगी फिल्म
बताते चलें कि गोदान फिल्म 6 फरवरी को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी. यह फिल्म 40 करोड़ रुपये की लागत से बनी है. फिल्म की शूटिंग उत्तराखंड, मथुरा, नोएडा और मुंबई में हुई है. मूवी की कहानी को जीवंत बनाने के लिए इसमें कई सच्ची घटनाओं को शामिल किया गया है. गोदान फिल्म में मनोरंजन के साथ-साथ एक गंभीर सामाजिक और आध्यात्मिक संदेश भी है.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement