Video: मुस्लिम युवकों ने गाय को पहनाई टोपी, लिखा- सेहरी के बाद मस्ती, थाने पहुंचे गौ सेवक

guna muslim video, guna cow viral video, guna police, mp news, unfiltered uttarakhand, mp viral video

गुना. मध्य प्रदेश के गुना में दो मुस्लिम युवकों को गाय को टोपी पहनाना महंगा पड़ गया. उन्होंने इसका वीडियो बनाया और अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर शेयर कर दिया. देखते ही देखते वीडियो वायरल हो गया. वीडियो गुना के गौ सेवकों के पास पहुंचा, तो वे आक्रोशित हो गए. उन्होंने युवकों पर कार्रवाई की मांग को लेकर थाने में तहरीर दी. पुलिस ने वीडियो के आधार पर जांच शुरू कर दी है. युवकों की पहचान कर ली गई है.

मामला गुना के कैंट थाना क्षेत्र का है. आरोपी युवकों के नाम फरहान और सूफियान हैं. दरअसल दोनों ने एक वीडियो बनाया, जिसमें फरहान गाय को मुस्लिम टोपी पहनाते हुए नजर आ रहा है. सूफियान वीडियो बना रहा है. दोनों ने वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर शेयर कर दिया. उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘सेहरी के बाद मस्ती.’ वीडियो वायरल हो गया.

हिंदुओं की आस्था को पहुंचाई ठेस
वायरल वीडियो गौ सेवकों के पास पहुंचा. वे आक्रोशित हो गए. उन्होंने दोनों युवकों पर गौमाता के साथ ऐसे कृत्य को हिंदुओं की आस्था को ठेस पहुंचाने और उनकी भावनाओं को आहत करने का आरोप लगाया. वायरल वीडियो पर आपत्तिजनक कमेंट्स को लेकर भी गौ सेवकों की नाराजगी दिखी. उन्होंने युवकों के खिलाफ FIR दर्ज कर सख्त कार्रवाई की मांग की. पुलिस ने तहरीर लेते हुए वीडियो के आधार पर जांच शुरू कर दी है.

नेशनल स्कूल के पास की घटना
गौ सेवक मोनू ओझा ने इस बारे में कहा कि उनके पास यह वीडियो आया था. इसमें गुना के नेशनल स्कूल के पास दो लड़के जिनके नाम सूफियान और फरहान हैं, गाय को मुस्लिम टोपी पहना रहे थे. उन्होंने कैप्शन में ‘सेहरी के बाद मस्ती’ लिखा था. दोनों ने गौमाता को मुस्लिम टोपी पहनाते हुए हमारी आस्था को ठेस पहुंचाई है. वे लोग दोनों के खिलाफ केस दर्ज कराने थाने आए हैं.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement