अनोखी दोस्ती! दुकान खुलने का इंतजार करते हैं कौवे, रोज खाते नमकीन, महेंद्र ने बताई कहानी

Madhya pradesh news, sagar news, human crows friendship, Ajab Gajab News, unfiltered Uttarakhand news

सागर. मध्य प्रदेश के सागर में एक शख्स की कौओं से दोस्ती हो गई है. इनका नाम महेंद्र रैकवार है. रहली निवासी महेंद्र पिछले 12 साल से कौओं को नमकीन खिला रहे हैं. इतना ही नहीं, नमकीन खिलाने के बाद वह कौओं के लिए पानी की भी व्यवस्था करते हैं. यह सिलसिला अब उनकी दिनचर्या का हिस्सा बन चुका है. महेंद्र की कौओं से दोस्ती क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी रहती है. महेंद्र का कहना है कि जब तक वह दुकान आकर भगवान शिव की पूजा नहीं कर लेते, तब तक कौवे जरा भी नमकीन नहीं खाते हैं.

महेंद्र रैकवार ने कहा कि वह सुबह जब दुकान खोलने आते हैं, तो कौवे उनके आने का इंतजार करते हैं. दुकान का शटर खोलते ही कौवे सामने स्थित पेड़ पर आकर बैठ जाते हैं. इसके बाद वह दुकान में भोलेनाथ की पूजा करते हैं और फिर वह सबसे पहले कौओं को नमकीन खिलाते हैं. वह बर्तन का ढक्कन बजाते हैं और फिर कौवे फौरन नीचे नमकीन खाने आ जाते हैं. वह पास में ही पानी का बर्तन भी रखते हैं. नमकीन खाने के बाद पानी पीकर कौवे उड़ जाते हैं और फिर पूरे दिनभर नहीं आते हैं.

इस तरह हुई कौओं से दोस्ती
महेंद्र कौओं से दोस्ती को लेकर आगे बताते हैं कि वह हमेशा से भगवान शंकर पर बहुत आस्था रखते आए हैं. 12 साल पहले की बात होगी, जब वह कुछ प्रसाद को दुकान के सामने कौओं के आगे डाल देते थे. कौवे प्रसाद खाते थे. देखते ही देखते ज्यादा कौवे आने लगे. उनके लिए प्रसाद कम पड़ जाता था. जिसके बाद उन्होंने अपनी दुकान से कुछ नमकीन निकाली और कौओं के आगे डाल दी. कौओं ने नमकीन खा ली और फिर यहीं से इस दोस्ती की शुरुआत हो गई. तब से लेकर आज तक कौओं को नमकीन खिलाने का सिलसिला जारी है. उन्होंने कहा कि श्राद्ध के समय जब लोगों को कहीं कौवे नहीं मिलते हैं, तो वे उनकी दुकान पर ही आते हैं और कौओं को श्राद्ध का भोजन खिलाते हैं.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement