नैनीताल के लिए गौरव का क्षण: सेंट मैरीज़ कॉन्वेंट कॉलेज बना 2025–26 का जिला सर्वश्रेष्ठ स्कूल

नैनीताल. उत्तराखंड की सरोवर नगरी नैनीताल जहां अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए प्रसिद्ध है, वहीं शिक्षा के क्षेत्र में भी यह शहर लंबे समय से अग्रणी रहा है. अंग्रेजों के समय में स्थापित कई प्रतिष्ठित कॉन्वेंट स्कूलों ने इस शहर को शैक्षणिक पहचान दिलाई, अब इसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए सेंट मैरी कान्वेंट स्कूल ने एक नई उपलब्धि अपने नाम की है.

विद्यालय को शैक्षणिक सत्र 2025–26 के लिए बेस्ट स्कूल अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है. यह सम्मान देश के अग्रणी स्कूल सर्च प्लेटफॉर्म EduConnectIn द्वारा प्रदान किया गया है. EduConnectIn को भारत का नंबर-1 स्कूल सर्च प्लेटफॉर्म माना जाता है, जिसमें देशभर के 15 लाख से अधिक स्कूल पंजीकृत हैं.

 

पूरे जिले में हासिल किया शीर्ष स्थान

यह प्रतिष्ठित प्रतियोगिता दिसंबर 2025 से जनवरी 2026 के बीच आयोजित की गई थी, जिसमें देशभर के हजारों स्कूलों ने भाग लिया. इस दौरान 2 लाख से अधिक अभिभावकों ने अपने रुझान साझा किए, और नैनीताल जनपद के कुल 2,095 विद्यालयों का मूल्यांकन किया गया. चयन प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी रही और दो प्रमुख मानकों, टेक्निकल एक्सीलेंस (तकनीकी उत्कृष्टता) और पैरेंट फीडबैक (अभिभावकों की प्रतिक्रिया) के आधार पर निर्णय लिया गया. इन दोनों मानकों पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए सेंट मैरीज़ कॉन्वेंट कॉलेज ने जिले में शीर्ष स्थान हासिल किया. यह उपलब्धि न केवल विद्यालय बल्कि पूरे नैनीताल शहर के लिए गर्व का विषय है.

 

शिक्षकों, छात्रो की मेहनत का परिणाम

विद्यालय प्रशासन ने इस सम्मान को विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों की प्रतिबद्धता और अभिभावकों के विश्वास का परिणाम बताया है. प्रधानाचार्या सिस्टर मंजूसा सहित सभी शिक्षकों और अभिभावकों ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त की, EduConnectIn की आधिकारिक वेबसाइट पर विजेता विद्यालयों की सूची प्रकाशित की गई है, जिसमें स्कूल का नाम प्रमुखता से दर्ज है और संस्था को डिजिटल प्रमाणपत्र भी प्रदान किया गया है.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement