उत्तराखंड के IPS अफसर की फिटनेस के फैन हुए मनोज बाजपेयी, जमकर की तारीफ

Manoj Bajpayee, ips officer manikant Mishra, udham singh nagar ssp, unfiltered Uttarakhand, Uttarakhand news, Rudrapur News, us nagar news

रुद्रपुर. बॉलीवुड के मशहूर एक्टर मनोज बाजपेयी (Manoj Bajpayee) उत्तराखंड के एक IPS अफसर की फिटनेस के कायल हो गए हैं. यह अफसर इस समय ऊधम सिंह नगर के एसएसपी हैं. हम बात कर रहे हैं आईपीएस अफसर मणिकांत मिश्रा की. दरअसल मनोज बाजपेयी एक निजी कार्यक्रम के लिए रुद्रपुर आए थे. यहां उनकी मुलाकात एसएसपी मिश्रा से हुई. दोनों के बीच काफी देर तक बातचीत हुई. इस दौरान अभिनेता IPS अफसर की फिटनेस से काफी प्रभावित दिखे. उन्होंने फिटनेस को लेकर एसएसपी की तारीफ की.

मनोज बाजपेयी ने एसएसपी मणिकांत मिश्रा की सराहना करते हुए कहा कि वह काफी फिट अफसर हैं. ऐसी फिटनेस फिल्मों में भी बहुत मायने रखती है. इस दौरान अभिनेता ने अपनी जीवनशैली को लेकर कहा कि वह दोपहर बाद भोजन नहीं करते हैं. वह शरीर पर नकारात्मक प्रभाव डालने वाले खाद्य पदार्थों से भी दूरी बनाए रखते हैं.

सिनेमा, प्रशासन और सकारात्मक बदलाव
बताते चलें कि कार्यक्रम में मनोज बाजपेयी और एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने समाज में सिनेमा की भूमिका, युवाओं की सोच, कानून व्यवस्था, अनुशासन और व्यक्तिगत जीवनशैली जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर खुलकर अपने विचार रखे. उन्होंने यह जानने का प्रयास किया कि सिनेमा और प्रशासन मिलकर समाज में कैसे सकारात्मक बदलाव ला सकते हैं.

फिल्म घूसखोर पंडत के लीड एक्टर हैं मनोज बाजपेयी
बताते चलें कि मनोज बाजपेयी इस समय अपनी आगामी फिल्म घूसखोर पंडत के लिए सुर्खियों में हैं. यह ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स की फिल्म है. रितेश शाह ने इसे डायरेक्ट किया है और नीरज पांडे इसके प्रोड्यूसर हैं. दरअसल तीन फरवरी को फिल्म का टीजर रिलीज किया गया. जिसके बाद सारा विवाद शुरू हो गया. फिल्म के नाम और डायलॉग को लेकर ब्राह्मण समाज आक्रोशित हो गया. देश के कई राज्यों में विरोध प्रदर्शन होने लगे. ब्राह्मण समाज ने फिल्म का नाम बदलने और ब्राह्मणों के खिलाफ कोई भी सामग्री प्रसारित करने पर भारी विरोध की चेतावनी दे डाली. जिसके बाद अभिनेता और मेकर्स ने माफी मांगी और टीजर को यूट्यूब से हटा लिया. वहीं उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में मेकर्स के खिलाफ केस दर्ज किया गया है. भोपाल और उज्जैन के ब्राह्मण समाज ने भी मेकर्स को चेतावनी दी है.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement