गुब्बारों में भरी थी गैस…लिफ्ट में घुसते ही फट पड़े, रोंगटे खड़े कर देगा Video

mumbai balloons blast video, mumbai cctv footage, mumbai viral video, unfiltered uttarakhand

मुंबई. महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई (Mumbai Viral Video) से एक चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है. यहां एक लिफ्ट में गैस भरे गुब्बारे अचानक फट पड़े और इससे आग भड़क गई. घटना में एक युवती समेत दो लोग घायल हुए हैं. लिफ्ट में लगे सीसीटीवी कैमरे में घटना रिकॉर्ड हो गई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. मिली जानकारी के अनुसार, घटना मुंबई के गोरेगांव (पश्चिम) स्थित पेट्रोल पंप के सामने स्थित अनमोल टावर की बताई जा रही है. यहां एक युवक लिफ्ट के जरिए हीलियम या हाइड्रोजन गैस से भरे गुब्बारों को ले जा रहा था. वह जैसे ही लिफ्ट में दाखिल हुआ, तभी लिफ्ट के अंदर गुब्बारे फट पड़े और अचानक आग भड़क गई.

आग लगते ही लिफ्ट में मौजूद युवती समेत तीनों लोग फौरन बाहर को भागे. हादसे में युवती और एक युवक मामूली रूप से घायल हुए हैं. घटना लिफ्ट में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

पुलिस ने वीडियो सामने आते ही मामले का संज्ञान लिया है और गुब्बारे बेचने वाले व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज किया है. मामले की जांच की जा रही है. विशेषज्ञों के अनुसार, गुब्बारों में भरी जाने वाली हीलियम और हाइड्रोजन गैस बेहद ज्वलनशील होती है. इन गैस से भरे गुब्बारे अलग-अलग कारणों से फट सकते हैं. दरअसल ये गैस काफी हल्की होती हैं, इसलिए गुब्बारा हवा में उड़ने लगता है और एक तय सीमा के बाद गुब्बारा फट जाता है.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement