विमान हादसे में महाराष्ट्र के डिप्टी CM अजित पवार की मौत, प्लेन क्रैश का Video

maharashtra deputy cm ajit pawar, ajit pawar death, ajit pawar news, ajit pawar plane crash video, unfiltered uttarakhand, ajit pawar video

मुंबई/बारामती. महाराष्ट्र के उप-मुख्यमंत्री और दिग्गज एनसीपी नेता अजित पवार की प्लेन क्रैश में मौत हो गई. विमान में पायलट समेत कुल पांच लोग सवार थे. विमान बुधवार सुबह करीब 9 बजे महाराष्ट्र के बारामती में लैंडिंग की कोशिश करते समय क्रैश हो गया. हादसा इतना भीषण था कि पवार समेत जितने भी लोग विमान में सवार थे, सभी की मौत हो गई. प्लेन 16 साल पुराना था. यह VTSSK-LJ45 चार्टर प्लेन था. प्लेन क्रैश का CCTV सामने आया है. इसमें देखा जा सकता है कि प्लेन गिरते ही आग के गोले में तब्दील हो गया था.

विमान हादसे के बाद पूरे महाराष्ट्र में शोक की लहर दौड़ गई. डिप्टी सीएम अजित पवार के निधन पर पीएम नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी समेत कई हस्तियों ने दुख जताया है.

बताते चलें कि विमान ने सुबह करीब 8 बजे मुंबई से उड़ान भरी थी. बारामती में लैंडिंग के दौरान विमान का संतुलन बिगड़ गया. टक्कर के बाद विमान में जोरदार धमाके के साथ आग लग गई. पीटीआई के हवाले से बताया गया कि हादसे से पहले पायलट ने अजित पवार को मौसम खराब होने की जानकारी दी थी.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement