सलमान खान की फिल्म बैटल ऑफ गलवान के लिए करना पड़ेगा और इंतजार, ये है नई रिलीज डेट!

Battle of Galwan Release Date: सलमान खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म बैटल ऑफ गलवान की रिलीज डेट आगे बढ़ सकती है. फिल्म के कुछ सीन्स को फिर से शूट किया जाना है, जिसकी वजह से ऐसा कयास लगाया जा रहा है.

by Unfiltered Uttarakhand Desk
22 views

देहरादून. बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) की मोस्ट अवेटेड फिल्म बैटल ऑफ गलवान (Battle of Galwan Film Release Date) की रिलीज डेट टल सकती है. बताया जा रहा है कि फिल्म के कुछ सीन्स के री-शूट और कुछ जरूरी प्रक्रियाओं की वजह से इसकी रिलीज डेट को आगे बढ़ाने का फैसला किया गया है. हालांकि फिल्म की टीम ने अभी तक इस बारे में कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं किया है. फिल्म की रिलीज डेट 17 अप्रैल तय की गई है. अगर यह आगे बढ़ती है, तो माना जा रहा है कि इसे 15 अगस्त पर रिलीज किया जा सकता है.

बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के अनुसार, बैटल ऑफ गलवान फिल्म के कुछ अहम सीन्स को री-शूट किया जा रहा है. इसमें उम्मीद से ज्यादा समय लग रहा है. दरअसल सलमान खान और निर्देशक अपूर्व लाखिया फिल्म की कहानी के इमोशनल और ड्रैमैटिक इम्पैक्ट को और मजबूत बनाना चाहते हैं. इसी के चलते प्रोडक्शन में देरी हो रही है.

9 फरवरी से शुरू होगी शूटिंग
बताया जा रहा है कि 9 फरवरी (सोमवार) से मुंबई की गोल्डन टोबैको फैक्ट्री में बैटल ऑफ गलवान फिल्म का नया शूटिंग शेड्यूल शुरू होने जा रहा है. फरवरी अंत तक सभी सीन्स शूट कर लिए जाएंगे. जिसके बाद डायरेक्टर तुरंत पोस्ट प्रोडक्शन में जुट जाएंगे. अगर यह काम तय समय में हो जाता है, तो शायद फिल्म की रिलीज आगे बढ़ाने की जरूरत न पड़े लेकिन अगर ऐसा नहीं हो पाता है, तो इसे स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रिलीज किया जा सकता है.

रक्षा मंत्रालय के लिए फिल्म स्क्रीनिंग
प्रोडक्शन और एडिटिंग के साथ-साथ बैटल ऑफ गलवान फिल्म की रिलीज रक्षा मंत्रालय की अनिवार्य स्क्रीनिंग पर भी निर्भर करेगी. माना जा रहा है कि इसकी वजह से रिलीज में और देरी हो सकती है. यह स्क्रीनिंग इसलिए जरूरी होती है ताकि असल घटनाओं और राष्ट्रीय हितों को सही और संवेदनशील तरीके से जनता को दिखाया जा सके, खासतौर पर जब मूवी का सब्जेक्ट भारतीय सेना से जुड़ा हो. रिपोर्ट के अनुसार, सलमान खान का मानना है कि देशभक्ति से जुड़ी उनकी फिल्म को बहुत सोच-समझकर पेश किया जाना चाहिए. टीम को किसी भी तरह की जल्दबाजी से बचना चाहिए.

You may also like

उत्तराखंड की हर छोटी-बड़ी खबर की कोरी तस्वीर से आपको रूबरू कराना ही ‘अनफिल्टर्ड उत्तराखंड’ का मकसद है. हम अपने पाठकों और दर्शकों तक निष्पक्ष और सटीक खबरें पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं. सही फैक्ट्स के साथ दुरुस्त रिपोर्टिंग के माध्यम से ही हम आपका भरोसा जीत और कायम रख सकते हैं. अपने साथ से हमारे इस छोटे से कदम को आगे बढ़ाने के लिए आपका अग्रिम धन्यवाद.

© 2026 – Unfiltered Uttarakhand.
Website Developed & Maintained by Shrnkify

Unfiltered Uttarakhand | उत्तराखंड की निष्पक्ष और सटीक ताज़ा खबरें
उत्तराखंड की हर छोटी-बड़ी खबर की कोरी तस्वीर। 'अनफिल्टर्ड उत्तराखंड' आपको देता है सही फैक्ट्स और दुरुस्त रिपोर्टिंग। निष्पक्ष समाचारों के लिए हमसे जुड़ें।