साउथ के इस एक्टर को ऑफर हुआ था धुरंधर के रहमान डकैत का रोल? जानें सच्चाई

Dhurandhar Film: नागार्जुन ने धुरंधर फिल्म में रहमान डकैत का रोल ऑफर किए जाने के सवाल पर कहा कि बिल्कुल भी नहीं, उन्हें वह रोल ऑफर नहीं हुआ था. हालांकि काश वह रोल उन्हें मिलता. इस फिल्म में सभी की एक्टिंग शानदार है लेकिन अक्षय खन्ना तो कमाल के थे.

by Unfiltered Uttarakhand Desk
17 views

हल्द्वानी. फिल्म निर्माता आदित्य धर की फिल्म धुरंधर में रहमान डकैत के रोल को अक्षय खन्ना ने इस कदर निभाया कि वह अपनी एक्टिंग से गहरी छाप छोड़ गए. कई जगहों पर धुरंधर के हीरो रणवीर सिंह से ज्यादा विलेन बने अक्षय खन्ना की चर्चा होने लगी. अब रहमान डकैत के रोल को लेकर सोशल मीडिया एक दावा वायरल हो रहा है, जिसमें कहा जा रहा है कि रहमान डकैत का रोल पहले साउथ के सुपरस्टार एक्टर नागार्जुन को ऑफर हुआ था. हाल ही में एक इंटरव्यू में नागार्जुन ने इस दावे से इनकार करते हुए कहा कि उन्हें यह रोल कभी ऑफर नहीं हुआ था. नागार्जुन ने रहमान डकैत का रोल ऑफर किए जाने से जुड़े सवाल पर कहा कि बिल्कुल नहीं, उन्हें वह रोल ऑफर ही नहीं हुआ था. हालांकि काश वह रोल उन्हें मिल जाता. फिल्म में सबकी एक्टिंग शानदार है लेकिन अक्षय खन्ना तो कमाल के थे. धुरंधर फिल्म बहुत कमाल की फिल्म है. आदित्य धर ने बेहतरीन डायरेक्ट की है. उनकी फिल्म उरी- द सर्जिकल स्ट्राइक भी उन्हें बहुत पसंद आई थी.

इंटरव्यू के दौरान नागार्जुन ने धुरंधर फिल्म के बाद इंडस्ट्री में आए बदलाव पर भी खुलकर बात की. उन्होंने कहा कि अब दर्शक मेकर्स से इंटरनेशनल स्टैंडर्ड की कहानी और स्टाइल की उम्मीद लगा रहे हैं.

सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में शामिल
बताते चलें कि पिछले साल 5 दिसंबर को रिलीज हुई धुरंधर फिल्म शुरुआती हफ्तों में लगातार हाउसफुल रही. इस तरह यह 2025 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की फेहरिस्त में शामिल हो गई. फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 70 दिनों में करीब 894 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. वहीं एक रिपोर्ट के अनुसार, दुनियाभर में धुरंधर फिल्म की कमाई 1500 करोड़ रुपये के करीब पहुंच गई है. 225 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने कई गुना मुनाफा कमाया और अपने 9वें हफ्ते में उरी- द सर्जिकल स्ट्राइक फिल्म का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया. 19 मार्च को धुरंधर का अगला पार्ट रिलीज हो रहा है.

You may also like

उत्तराखंड की हर छोटी-बड़ी खबर की कोरी तस्वीर से आपको रूबरू कराना ही ‘अनफिल्टर्ड उत्तराखंड’ का मकसद है. हम अपने पाठकों और दर्शकों तक निष्पक्ष और सटीक खबरें पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं. सही फैक्ट्स के साथ दुरुस्त रिपोर्टिंग के माध्यम से ही हम आपका भरोसा जीत और कायम रख सकते हैं. अपने साथ से हमारे इस छोटे से कदम को आगे बढ़ाने के लिए आपका अग्रिम धन्यवाद.

© 2026 – Unfiltered Uttarakhand.
Website Developed & Maintained by Shrnkify

Unfiltered Uttarakhand | उत्तराखंड की निष्पक्ष और सटीक ताज़ा खबरें
उत्तराखंड की हर छोटी-बड़ी खबर की कोरी तस्वीर। 'अनफिल्टर्ड उत्तराखंड' आपको देता है सही फैक्ट्स और दुरुस्त रिपोर्टिंग। निष्पक्ष समाचारों के लिए हमसे जुड़ें।