पूर्व CM भगत सिंह कोश्यारी से मिले CM पुष्कर सिंह धामी, पद्म भूषण सम्मान के लिए दी बधाई

Dehradun News: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि पूर्व सीएम और महाराष्ट्र के राज्यपाल रहे भगत सिंह कोश्यारी ने उत्तराखंड आंदोलन से लेकर राज्य के गठन, प्रशासनिक नेतृत्व और संवैधानिक दायित्वों के निर्वहन तक हर भूमिका में राज्य और देश को सही दिशा देने का काम किया है.

by Unfiltered Uttarakhand Desk
26 views

देहरादून. उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज (शुक्रवार) राज्य के पूर्व सीएम और महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से उनके देहरादून स्थित डिफेंस कॉलोनी स्थित आवास पर मुलाकात की. इस मौके पर सीएम धामी ने भगत सिंह कोश्यारी को देश के प्रतिष्ठित पद्म भूषण सम्मान के लिए चयनित किए जाने पर बधाई और शुभकामनाएं दीं. मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि यह सम्मान पूर्व सीएम के सार्वजनिक जीवन में किए गए दीर्घकालिक, समर्पित और राष्ट्रसेवा से परिपूर्ण योगदान का उचित सम्मान है.

सीएम धामी ने कहा कि भगत सिंह कोश्यारी ने उत्तराखंड आंदोलन से लेकर प्रदेश के गठन, प्रशासनिक नेतृत्व और संवैधानिक दायित्वों के निर्वहन तक हर भूमिका में राज्य और देश को सुदृढ़ दिशा देने का काम किया है. उनका जीवन जनसेवा, सादगी और राष्ट्रनिष्ठा का प्रेरणास्रोत रहा है.

उत्तराखंड ही नहीं पूरा देश गौरवान्वित
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आगे कहा कि भगत सिंह कोश्यारी को पद्म भूषण सम्मान मिलने से न सिर्फ उत्तराखंड बल्कि पूरा देश गौरवान्वित हुआ है. इस दौरान उन्होंने ईश्वर से कोश्यारी के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु जीवन की कामना की और उन्हें शॉल भेंट की.

You may also like

उत्तराखंड की हर छोटी-बड़ी खबर की कोरी तस्वीर से आपको रूबरू कराना ही ‘अनफिल्टर्ड उत्तराखंड’ का मकसद है. हम अपने पाठकों और दर्शकों तक निष्पक्ष और सटीक खबरें पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं. सही फैक्ट्स के साथ दुरुस्त रिपोर्टिंग के माध्यम से ही हम आपका भरोसा जीत और कायम रख सकते हैं. अपने साथ से हमारे इस छोटे से कदम को आगे बढ़ाने के लिए आपका अग्रिम धन्यवाद.

© 2026 – Unfiltered Uttarakhand.
Website Developed & Maintained by Shrnkify

Unfiltered Uttarakhand | उत्तराखंड की निष्पक्ष और सटीक ताज़ा खबरें
उत्तराखंड की हर छोटी-बड़ी खबर की कोरी तस्वीर। 'अनफिल्टर्ड उत्तराखंड' आपको देता है सही फैक्ट्स और दुरुस्त रिपोर्टिंग। निष्पक्ष समाचारों के लिए हमसे जुड़ें।