कर्मचारियों को मिला वफादारी का इनाम, कंपनी ने बांट दिया करोड़ों का सोना

Ajab Gajab News, Singapore company gold gift news, unfiltered Uttarakhand, ajab gajab khabar

हल्द्वानी. सिंगापुर की एक कंपनी ने अपने कर्मचारियों को सम्मानित करते हुए मालामाल कर दिया. कंपनी ने लंबे समय से काम कर रहे कर्मचारियों को सोने के बने स्मृति चिन्ह देकर पुरस्कृत किया. कंपनी ने करीब 3.5 करोड़ रुपये (भारतीय मुद्रा में) के स्मृति चिन्ह (पट्टिका) बनवाए थे. कंपनी का नाम चांग चेंग होल्डिंग्स है. कंपनी ने अपने उन कर्मचारियों को सोने के चिन्ह दिए, जो 10 साल या उससे ज्यादा समय से कंपनी के साथ काम कर रहे हैं. हर स्मृति चिन्ह का वजह 20 से 30 ग्राम के बीच था. इस तरह इनकी कीमत तीन से 4.5 लाख रुपये के बीच थी. कंपनी के संस्थापक ने कहा कि कर्मचारियों की मेहनत और वफादारी को सम्मान देने के लिए यह कदम उठाया गया है.

जानकारी के अनुसार, कंपनी में 10 से 14 साल तक काम करने वालों को 20 ग्राम गोल्ड, 15 से 19 साल वालों को 25 ग्राम गोल्ड और 20 साल पूरा करने वालों को 30 ग्राम सोने का स्मृति चिन्ह भेंट किया गया. इन उपहारों की कुल कीमत करीब 3.5 करोड़ रुपये (भारतीय मुद्रा में) आंकी गई है. कंपनी के संस्थापक ने कहा कि ये उपहार सिर्फ इनाम नहीं बल्कि हमारे कर्मचारियों के प्रति आभार और सम्मान का प्रतीक हैं.

32वीं वर्षगांठ पर मिला कीमती तोहफा
चांग चेंग होल्डिंग्स कंपनी में इस समय 1200 से ज्यादा लोग काम करते हैं. अपनी 32वीं वर्षगांठ के अवसर पर कंपनी ने एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया था. इसी समारोह में कंपनी में लंबे समय से सेवा देने वाले कर्मचारियों को शुद्ध सोने से बने स्मृति चिन्ह तोहफे में दिए गए. इन चिन्ह पर कंपनी का लोगो, हेड ऑफिस का डिजाइन और कर्मचारियों के सेवा वर्ष उकेरे गए थे. सोने की इन पट्टिकाओं को लाल रंग के गिफ्ट बॉक्स में दिया गया, जिससे यह और भी आकर्षक दिखें.

1994 में हुई थी कंपनी की शुरुआत
बताते चलें कि चांग चेंग होल्डिंग्स कंपनी की शुरुआत 1994 में एक छोटे फूड स्टॉल से हुई थी. कंपनी ने तेजी से विकास किया और आज यह कंपनी सिंगापुर में 160 रेस्टोरेंट और 30 से ज्यादा कॉफी शॉप चला रही है.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement