SDM कोर्ट में धरने पर बैठे विधायक सुमित हृदयेश, एसडीएम की कुर्सी ही बनी वजह

Haldwani News, haldwani mla sumit hridayesh, unfiltered uttarakhand, haldwani sdm, uttarakhand news

हल्द्वानी. उत्तराखंड के हल्द्वानी की एसडीएम कोर्ट में आज (सोमवार) उस वक्त हड़कंप मच गया, जब कांग्रेस विधायक सुमित हृदयेश धरने पर बैठ गए. उनके साथ पार्षद रवि जोशी भी धरने पर बैठे थे. दरअसल विधायक हल्द्वानी के लिए एसडीएम की मांग को लेकर धरने पर बैठे थे. एसडीएम राहुल शाह का ट्रांसफर हो गया लेकिन शहर को अब तक नया एसडीएम नहीं मिला, जिससे लंबे समय से कोर्ट का संचालन ठप पड़ा है. वकीलों के साथ-साथ जनता को भी भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. उन्होंने कहा कि प्रशासनिक लापरवाही का खामियाजा आम लोगों को भुगतना पड़ रहा है.

विधायक सुमित हृदयेश ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि एसडीएम कोर्ट न चलने से राजस्व, जमीन और अन्य मामलों में लोगों के काम अटके पड़े हैं. इस वजह से उन्होंने पार्षद रवि जोशी के साथ एसडीएम कोर्ट परिसर में ही जमीन पर बैठकर विरोध दर्ज कराया. इस दौरान विधायक ने कुमाऊं के कमिश्नर दीपक रावत और नैनीताल के जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल से फोन पर बात की और जल्द से जल्द हल्द्वानी में नए एसडीएम की तैनाती की मांग की.

जल्द होगी एसडीएम की तैनाती: डीएम ललित मोहन रयाल
जिलाधिकारी रयाल ने विधायक सुमित हृदयेश को भरोसा दिलाया कि जल्द ही हल्द्वानी में नए एसडीएम की तैनाती हो जाएगी ताकि कोर्ट, राजस्व और जमीन संबंधी कामकाज सुचारू रूप से शुरू हो सकें. डीएम से बातचीत के बाद विधायक धरने से उठ गए.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement