देखा तो यकीन नहीं हुआ! पेड़ पर खड़ा था बाघ, टाइगर ने जमकर दिए पोज, देखें Video

tiger video, jim corbett national park ramnagar, bagh video ramnagar, ramnagar wild animals video, unfiltered uttarakhand, uttarakhand news

रामनगर. उत्तराखंड के नैनीताल जिले के रामनगर में स्थित जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क से कई बार ऐसी दुर्लभ तस्वीरें सामने आती हैं, जिन्हें देख हैरानी भी होती है और कई बार देखते ही दिल भी खुश हो जाता है. बाघों के लिए दीदार के लिए मशहूर टाइगर रिजर्व में इस बार एक बाघ दिखा है. बाघ जमीन पर दिखा होता, तो कोई बड़ी बात नहीं होती लेकिन वह पेड़ पर चढ़ा हुआ दिखा है, जोकि सामान्य नहीं है. दरअसल बाघों के लिए अपने भारी वजन के चलते पेड़ पर चढ़ना काफी मुश्किल होता है. इसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

बाघ का यह वीडियो जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क के ढिकाला जोन का है. पर्यटक बाघ की तलाश में सफारी कर रहे थे कि काफी देर बीत जाने के बाद भी उन्हें टाइगर नहीं दिखा. मायूस पर्यटकों के चेहरे तब खिल पड़े, जब उन्हें जमीन पर नहीं बल्कि पेड़ पर बाघ नजर आ गया. एक बार के लिए तो उन्हें विश्वास ही नहीं हुआ कि वह पेड़ पर बाघ को देख रहे हैं.

वहां मौजूद नेचर गाइड मोहम्मद नफीस ने भी इस पल को अपने कैमरे में रिकॉर्ड कर लिया. उन्होंने कहा कि बाघों का पेड़ पर चढ़ना दुर्लभ है. तेंदुए तो आसानी से पेड़ पर चढ़ जाते हैं लेकिन बाघ अपने भारी वजन के चलते पेड़ पर नहीं चढ़ पाते. शायद बाघ शिकार की तलाश में पेड़ पर चढ़ा होगा. वह थोड़ी देर पेड़ पर रहा, उसने इधर-उधर देखा और कुछ देर बाद वह नीचे उतरकर जंगल में ओझल हो गया. बाघ को देख पर्यटक रोमांचित हो उठे थे. सैलानियों ने कहा कि उनकी कॉर्बेट ट्रिप यादगार हो गई. अब बाघ का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement