पत्नी की हत्या कर पहुंचा थाने, बोला- साहब मैंने अपनी बीवी को मार डाला

Pithoragarh News, Pithoragarh crime News, Pithoragarh police, Pithoragarh murder case, unfiltered Uttarakhand news

पिथौरागढ़. उत्तराखंड की शांत वादियों में हत्या जैसे जघन्य अपराध की खबर हैरान करती है. मामला पिथौरागढ़ का है. एक पति ने अपनी पत्नी की धारदार हथियार से हत्या कर दी. जिसके बाद आरोपी पति भागा नहीं, वह सीधे थाने पहुंच गया और पुलिस के सामने अपना जुर्म कबूल कर लिया. थाने में मौजूद पुलिस वालों को एक बार के लिए आरोपी पर यकीन ही नहीं हुआ कि वह अपनी पत्नी का कत्ल करके आया है. पुलिस ने मृतका के परिजनों की तहरीर पर केस दर्ज किया और आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया. मामले की जांच जारी है.

मिली जानकारी के अनुसार, कत्ल की यह वारदात पिथौरागढ़ के जाखनी वार्ड की है. आरोपी का नाम राजेश राम लाबड़ है. वह पुणे में बतौर गार्ड नौकरी करता था. मृतका का नाम नीलम है और वह वार्ड आया के तौर पर काम करती थी. उनके दो बच्चे हैं. बड़ा बेटा 17 साल का है, तो बेटी 14 साल की है. राजेश कुछ दिनों पहले छुट्टी पर घर आया था. प्राथमिक जांच में यह बात सामने आई कि राजेश को शक था कि नीलम का किसी के साथ अफेयर है. इसी बात पर उनका आए दिन झगड़ा होता था.

पुणे जाने के लिए तैयार हो रहा था राजेश
घटना वाली सुबह राजेश पुणे जाने के लिए तैयार हो रहा था. उसने नीलम को समझाया कि वह गलत रिश्ते में न पड़े और घर-गृहस्थी पर ध्यान दे. इस बात पर उनके बीच झगड़ा होने लगा. इसी दौरान राजेश ने नीलम का मुंह दबाया और धारदार हथियार से उसकी हत्या कर दी. करीब दो घंटे बाद सुबह 7 बजे वह पुलिस थाने पहुंचा और राजेश ने पुलिस से कहा कि उसने अपनी पत्नी को मार दिया है. जिसके बाद पुलिस उसे लेकर घर पहुंची, जहां उन्हें नीलम का शव मिला. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया.

परिवार को नहीं हो रहा यकीन
परिवार को यकीन ही नहीं हो रहा है कि राजेश अपनी पत्नी की हत्या कर सकता है. पड़ोसियों ने कहा कि उनके बीच झगड़ा तो होता था लेकिन उन्हें यह कभी नहीं लगा कि दंपति के बीच बात इस कदर बिगड़ जाएगी. बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है. मृतका के परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई. आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement