रुद्रप्रयाग के BJP विधायक भरत सिंह चौधरी का वीडियो वायरल, बोले- जो अधिकारी मेरी नहीं सुनेगा, वो मेरे जूते की सुनेगा

Rudraprayag News: रुद्रप्रयाग से बीजेपी विधायक ने कहा, 'जो अधिकारी भरत सिंह चौधरी की नहीं सुनेगा, वो भरत सिंह चौधरी के जूते की सुनेगा.'

by Unfiltered Uttarakhand Desk
44 views

रुद्रप्रयाग. उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग से बीजेपी विधायक भरत सिंह चौधरी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो करीब एक हफ्ते पुराना बताया जा रहा है. इसमें वह अफसरों को लेकर आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग करते नजर आ रहे हैं. उन्होंने मंच से कहा, ‘जो अधिकारी भरत सिंह चौधरी की नहीं सुनेगा, वो भरत सिंह चौधरी के जूते की सुनेगा.’ मिली जानकारी के अनुसार, रुद्रप्रयाग जनपद के बड़मा पट्टी में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था, जहां विधायक भरत सिंह चौधरी पहुंचे थे.

कार्यक्रम में अपने संबोधन के दौरान एमएलए भरत सिंह चौधरी ने कहा कि बड़मा क्षेत्र में सैनिक स्कूल बनाने की घोषणा करने वाले नेता अब गायब हो चुके हैं. सैनिक स्कूल भले ही न बन पाए लेकिन बड़मा में वेटनरी मेडिकल कॉलेज जरूर बनाया जाएगा. इस दौरान विधायक ने कांग्रेस नेता और रुद्रप्रयाग के पूर्व विधायक डॉ हरक सिंह रावत पर तंज कसते हुए कहा, ‘आ गया हरक, पड़ गया फरक कहने वाले अब नजर नहीं आते.’

विधायक भरत सिंह चौधरी के इस वीडियो के सामने आने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स अलग-अलग प्रतिक्रिया दे रहे हैं. किसी ने इसे जनप्रतिनिधि की गरिमा के खिलाफ बताया, तो कोई उनपर कार्रवाई की मांग कर रहा है.

You may also like

उत्तराखंड की हर छोटी-बड़ी खबर की कोरी तस्वीर से आपको रूबरू कराना ही ‘अनफिल्टर्ड उत्तराखंड’ का मकसद है. हम अपने पाठकों और दर्शकों तक निष्पक्ष और सटीक खबरें पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं. सही फैक्ट्स के साथ दुरुस्त रिपोर्टिंग के माध्यम से ही हम आपका भरोसा जीत और कायम रख सकते हैं. अपने साथ से हमारे इस छोटे से कदम को आगे बढ़ाने के लिए आपका अग्रिम धन्यवाद.

© 2026 – Unfiltered Uttarakhand.
Website Developed & Maintained by Shrnkify

Unfiltered Uttarakhand | उत्तराखंड की निष्पक्ष और सटीक ताज़ा खबरें
उत्तराखंड की हर छोटी-बड़ी खबर की कोरी तस्वीर। 'अनफिल्टर्ड उत्तराखंड' आपको देता है सही फैक्ट्स और दुरुस्त रिपोर्टिंग। निष्पक्ष समाचारों के लिए हमसे जुड़ें।