उत्तराखंड में बदलने वाला है मौसम, इस तारीख से होगी बारिश और बर्फबारी!

Uttarakhand Weather Today, unfiltered Uttarakhand news, uttarakhand ka aaj ka mausam, uttarakhand rain, Uttarakhand snowfall news, uttarakhand news, Uttarakhand ki aaj ki khabar

देहरादून. उत्तराखंड (Uttarakhand Weather Today) में बारिश का अकाल पड़ा हुआ है. बरसात न हुए तीन महीने से ज्यादा का समय हो गया है. इससे किसानों की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं लेकिन इस बीच मौसम विभाग ने अच्छी खबर दी है. अगले कुछ दिनों में राज्य के मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा. मौसम विज्ञान केंद्र के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार, 22 जनवरी से प्रदेश के कुछ जिलों में बारिश और बर्फबारी देखने को मिल सकती है. चमोली, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले में कहीं-कहीं हल्की बारिश और 3000 मीटर से ज्यादा ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी होने की संभावना है.

मौसम विभाग के अनुसार, 22 जनवरी से राज्य के 3000 मीटर और उससे ज्यादा ऊंचाई वाले स्थानों पर और 23 जनवरी से 2500 मीटर और उससे ज्यादा ऊंचे क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी होगी. उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, चमोली और पिथौरागढ़ जिले में कुछ स्थानों पर बारिश की संभावना है. इसके साथ ही इन जिलों के ऊंचे क्षेत्रों में बर्फबारी भी हो सकती है.

घने कोहरे को लेकर येलो अलर्ट
इस दौरान राज्य के शेष जिलों में मौसम शुष्क होगा लेकिन ठंड का असर बना रहेगा. राज्य के ऊधम सिंह नगर, हरिद्वार, पौड़ी गढ़वाल, नैनीताल, चंपावत और देहरादून के मैदानी क्षेत्रों में घने कोहरे को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग ने कोहरे के दौरान सावधानीपूर्वक वाहन चलाने की अपील की है.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement