तलाक का दर्द! जब मां ने पिता की गोद से खींचा बच्चा, सब रो पड़े, रुला देगा Video

Kid Viral Video: पति-पत्नी के बीच नहीं बनी, लिहाजा उनके बीच तलाक की नौबत आ गई. आपसी सहमति से दोनों अलग हुए लेकिन उनके अलगाव का खामियाजा दो साल के मासूम को उठाना पड़ा.

by Unfiltered Uttarakhand Desk
28 views

ग्वालियर. मध्य प्रदेश के ग्वालियर में पति-पत्नी के अलगाव का खामियाजा एक मासूम बच्चे को उठाना पड़ा. आपसी सहमति से अलग होने का फैसला हुआ. इस दौरान बच्चा पिता की गोद में था. जब मां ने बच्चे को पिता की गोद से उतारा, तो वह उतरने को तैयार नहीं था. वह रोता रहा, पिता के पास वापस जाने के लिए तड़पता रहा लेकिन उसकी किस्मत का फैसला तो हो चुका था. वहां खड़े लोग इस दृश्य को देख भावुक हो गए. सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है, जो हर किसी की आंखें नम कर रहा है. यूजर्स अलग-अलग प्रतिक्रिया दे रहे हैं.

मिली जानकारी के अनुसार, मामला ग्वालियर की भितरवार तहसील का है. 8 दिन पहले सोमप्रीत कौर अपने ससुराल से लापता हो गई थी. परिवार ने पुलिस को तहरीर दी. पुलिस ने उसकी तलाश शुरू की और सोमप्रीत को पंजाब के एक गुरुद्वारे से खोज निकाला. पुलिस उसे लेकर ग्वालियर आई. सोमप्रीत ने ससुराल पक्ष पर प्रताड़ना का आरोप लगाया. उसने पति से तलाक लेने और मायके लौटने की इच्छा जाहिर की.

दोनों परिवारों की रजामंदी से तलाक
दोनों परिवारों की रजामंदी से तलाक होना तय हुआ और यह फैसला लिया गया कि उनका दो साल का बच्चा अपनी मां के साथ रहेगा. पिता का मन न था लेकिन हालात ऐसे बने कि अब उसे अपने बेटे से जुदा होना ही था. जिस समय पिता अपने जिगर के टुकड़े को उसकी मां को सौंप रहा था, तो उसका बेबस चेहरा अंदर चल रहे तूफान की गवाही दे रहा था लेकिन पिता बस सुन्न खड़ा था.

पिता के पास वापस जाने को रोता रहा मासूम
वहीं बच्चा अपने पापा से अलग होने पर रोता रहा, उनकी गोद में वापस जाने की जिद करता रहा लेकिन माता-पिता के तलाक ने उसकी नियति तय कर दी थी. बच्चे और पिता की जुदाई का यह दृश्य जिसने भी देखा, उसकी आंखें नम हो गईं. यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. यूजर्स बच्चे के प्रति सहानुभूति जता रहे हैं और मां-बाप से रिक्वेस्ट कर रहे हैं कि वे बच्चे के भविष्य के लिए एक बार फिर अपने फैसले पर विचार करें.

You may also like

उत्तराखंड की हर छोटी-बड़ी खबर की कोरी तस्वीर से आपको रूबरू कराना ही ‘अनफिल्टर्ड उत्तराखंड’ का मकसद है. हम अपने पाठकों और दर्शकों तक निष्पक्ष और सटीक खबरें पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं. सही फैक्ट्स के साथ दुरुस्त रिपोर्टिंग के माध्यम से ही हम आपका भरोसा जीत और कायम रख सकते हैं. अपने साथ से हमारे इस छोटे से कदम को आगे बढ़ाने के लिए आपका अग्रिम धन्यवाद.

© 2026 – Unfiltered Uttarakhand.
Website Developed & Maintained by Shrnkify

Unfiltered Uttarakhand | उत्तराखंड की निष्पक्ष और सटीक ताज़ा खबरें
उत्तराखंड की हर छोटी-बड़ी खबर की कोरी तस्वीर। 'अनफिल्टर्ड उत्तराखंड' आपको देता है सही फैक्ट्स और दुरुस्त रिपोर्टिंग। निष्पक्ष समाचारों के लिए हमसे जुड़ें।