85 लाख के मोमो खा गया बच्चा! पुलिस में शिकायत, हिरासत में दुकानदार

Ajab Gajab News: पुजारी विमलेश मिश्र ने तहरीर में बताया कि उनका बेटा 7वीं में पढ़ता है. उसे मोमो खाने का बहुत शौक है. देवरिया-कसया मार्ग में डुमरी चौराहे पर तीन युवक मोमो का ठेला लगाते हैं.

by Unfiltered Uttarakhand Desk
31 views

देवरिया. उत्तर प्रदेश के देवरिया से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां एक पुजारी के नाबालिग बेटे ने मोमो खाने की लत में 85 लाख रुपये की ज्वेलरी मोमो बेचने वालों को दे दी. जब पुलिस के पास यह केस पहुंचा, तो अफसर भी हैरान रह गए. शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने बच्चे से ज्वेलरी लेने वाले दो मोमो विक्रेताओं को हिरासत में ले लिया. उनसे पूछताछ जारी है.

मिली जानकारी के अनुसार, पूरा मामला देवरिया जिले के रामपुर कारखाना के भगवानपुर तिवारी गांव का है. आरोप है कि इलाके के तीन युवकों ने एक नाबालिग लड़के को मोमो खिलाकर धीरे-धीरे लाखों के जेवर उससे ले लिए. एक दिन जब घरवालों ने अलमारी खोलकर देखा, तो उनके होश उड़ गए. परिवार के सारे गहने गायब थे.

मोमो का शौकीन है बेटा
वाराणसी में एक मंदिर के पुजारी विमलेश मिश्र ने पुलिस को बताया कि उनका बेटा कक्षा 7 में पढ़ता है. वह मोमो खाने का शौकीन है. देवरिया-कसया मार्ग स्थित डुमरी चौराहे पर तीन युवक मोमो का ठेला लगाते हैं. उन्होंने उनके बेटे को बहला-फुसलाकर घर के सभी गहने ले लिए.

मोमो बेचने वालों को दे दिए गहने
उन्होंने आरोप लगाया कि उनके बेटे ने घर में उनके और उनकी बहन के रखे करीब 85 लाख रुपये के गहने मोमो बेचने वाले तीनों युवकों को दे दिए. एक दिन जब उनकी बहन ज्वेलरी मांगने के लिए उनके पास आई, तो अलमारी खोलते ही उनके होश उड़ गए. अलमारी में रखी सारी ज्वेलरी गायब थी. शक होने पर उन्होंने अपने बेटे से पूछताछ की, तो बेटे ने बताया कि उसने मोमो खाने के लिए दुकानदारों को ज्वेलरी दे दी है.

आरोपियों के खिलाफ नामजद तहरीर
लड़के के पिता ने थाने में तीनों मोमो विक्रेताओं के खिलाफ नामजद तहरीर दी है. अब पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. पुलिस का कहना है कि सुसंगत धाराओं में केस दर्ज किया गया है. दो आरोपियों को हिरासत में लेकर नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जा रही है.

You may also like

उत्तराखंड की हर छोटी-बड़ी खबर की कोरी तस्वीर से आपको रूबरू कराना ही ‘अनफिल्टर्ड उत्तराखंड’ का मकसद है. हम अपने पाठकों और दर्शकों तक निष्पक्ष और सटीक खबरें पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं. सही फैक्ट्स के साथ दुरुस्त रिपोर्टिंग के माध्यम से ही हम आपका भरोसा जीत और कायम रख सकते हैं. अपने साथ से हमारे इस छोटे से कदम को आगे बढ़ाने के लिए आपका अग्रिम धन्यवाद.

© 2026 – Unfiltered Uttarakhand.
Website Developed & Maintained by Shrnkify

Unfiltered Uttarakhand | उत्तराखंड की निष्पक्ष और सटीक ताज़ा खबरें
उत्तराखंड की हर छोटी-बड़ी खबर की कोरी तस्वीर। 'अनफिल्टर्ड उत्तराखंड' आपको देता है सही फैक्ट्स और दुरुस्त रिपोर्टिंग। निष्पक्ष समाचारों के लिए हमसे जुड़ें।