3 महीने पहले हुआ एक्सीडेंट…ठीक हुआ तो घूमने निकला, ईयरफोन लगाकर रेलवे ट्रैक पर बैठा, सिर धड़ से अलग

Haldwani News: विकास रेलवे ट्रैक पर बैठा था और उसने ईयरफोन लगाए हुए थे. इस वजह से उसे ट्रेन की आवाज सुनाई नहीं दी और वह ट्रेन की चपेट में आ गया.

by Unfiltered Uttarakhand Desk
28 views

हल्द्वानी. उत्तराखंड के हल्द्वानी में रेलवे ट्रैक पर ईयरफोन लगाकर बैठना जान पर भारी पड़ गया. एक युवक ट्रेन की चपेट में आ गया. उसकी दर्दनाक मौत हो गई. हादसा इतना भयावह था कि उसका सिर धड़ से अलग हो गया था. सूचना मिलते ही हल्द्वानी कोतवाली पुलिस घटनास्थल पर पहुंची. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया. पुलिस ने मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दी. परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

मिली जानकारी के अनुसार, मृतक का नाम विकास (25) है. वह गोरापड़ाव स्थित हाथीखाल का रहने वाला था. वह देर शाम घर से अपनी बाइक लेकर घूमने निकला था. तीनपानी फ्लाईओवर के पास उसने सड़क किनारे बाइक लगाई और रेलवे ट्रैक पर बैठ गया. उसने ईयरफोन लगाए और गाने सुनने लगा.

विकास नहीं सुन सका ट्रेन की आवाज
रात करीब 9:15 बजे हल्द्वानी से दिल्ली जा रही तेज रफ्तार ट्रेन की आवाज ईयरफोन लगे होने के चलते विकास सुन नहीं सका और ट्रेन के चपेट में आ गया. हादसे में उसका सिर धड़ से अलग हो गया. जीआरपी और स्थानीय लोगों ने फौरन घटना की सूचना पुलिस को दी. हल्द्वानी पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया. पुलिस ने परिजनों को भी इस बारे में इत्तला किया.

तीन महीने पहले हुआ था एक्सीडेंट
हल्द्वानी के कोतवाल विजय मेहता ने कहा कि जीआरपी ने रात 11 बजे रेलवे ट्रैक के पास शव पड़ा होने की सूचना दी. मामले की जांच की जा रही है. जांच के बाद ही मौत की सही वजह का पता चल सकेगा. मृतक के परिजनों ने बताया कि तीन महीने पहले विकास का बाइक से एक्सीडेंट हुआ था. घटना वाले दिन वह बेड से उठा था और इसी वजह से वह बाइक लेकर घूमने निकला था. वह दिन उसका आखिरी दिन साबित हुआ.

You may also like

उत्तराखंड की हर छोटी-बड़ी खबर की कोरी तस्वीर से आपको रूबरू कराना ही ‘अनफिल्टर्ड उत्तराखंड’ का मकसद है. हम अपने पाठकों और दर्शकों तक निष्पक्ष और सटीक खबरें पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं. सही फैक्ट्स के साथ दुरुस्त रिपोर्टिंग के माध्यम से ही हम आपका भरोसा जीत और कायम रख सकते हैं. अपने साथ से हमारे इस छोटे से कदम को आगे बढ़ाने के लिए आपका अग्रिम धन्यवाद.

© 2026 – Unfiltered Uttarakhand.
Website Developed & Maintained by Shrnkify

Unfiltered Uttarakhand | उत्तराखंड की निष्पक्ष और सटीक ताज़ा खबरें
उत्तराखंड की हर छोटी-बड़ी खबर की कोरी तस्वीर। 'अनफिल्टर्ड उत्तराखंड' आपको देता है सही फैक्ट्स और दुरुस्त रिपोर्टिंग। निष्पक्ष समाचारों के लिए हमसे जुड़ें।